ढोलक कैसे बजाते हैं सीखें। ढोलक बजाना सीखें | ढोलक बजाने के Steps सीखें।

Admin
0

ढोलक कैसे बजाते हैं? सीखें। ढोलक बजाने का तरीका सीखें। 


Dholak एक तबला की तरह एक परंपरागत भारतीय ढोल होता है जो वाद्य यंत्र होता है। यह उत्तर भारतीय संगीत में विशेष रूप से प्रयुक्त होता है, जैसे कि भजन, गीत, और लोक गीतों में।‌‌ 
यह लकड़ी का बना हुआ होता है इसके दो सिरे होते हैं। जोकि आकार में छोटे बड़े होते हैं। ढोलक में एक रस्सी बंधी हुई होती है। ढोलक के दोनों सिरों पर चमड़ा लगा हुआ होता है जिस पर हाथ मारने से आवाज निकलती है। ढोलक को हम अपने हाथों की उंगलियां और हथेली की सहायता से बजाते हैं।
ढोलक को हम संगीत की धुन के अनुसार ही बजाते हैं। संगीत का लय जिस प्रकार होता है उसी को ध्यान में रखते हुए अपने हाथों की उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए ढोलक को बजाते हैं।

ढोलक बजाने का तरीका :-

अगर आप ढोलक बजाना सीखना चाहते हैं तो आपको निम्न चरणों का पालन करना चाहिए:

ढोलक को बैठकर बजाने के लिए;

जो भी ढोलक बजाना चाहता है उसको सबसे पहले एक समतल जगह पर बैठना चाहिए उसके बाद ढोलक को अपने दाहिने घुटने के नीचे थोड़ा सा दबा लें और बायें तरफ से ढोलक को थोड़ा सा उठाकर उसके नीचे अपना बायां पैर लगा ले। जिससे कि बजाते समय ढोलक हिले ना जिससे कि ढोलक आपके नियंत्रण में रहे। जिसे आप अपने अनुसार व्यवस्थित भी कर सकते हैं जिससे आपको ढोलक बजाने में कोई भी परेशानी ना हो।
अब आपको दिमाग में यह प्रश्न होगा कि ढोलक के छोटे भाग को किस तरफ रखना है और बड़े वाले भाग को किस तरफ रखना है। इसका निर्धारण ढोलक बजाने वाले के द्वारा ही किया जाता है क्योंकि मैं आपको बता दूँ जो बड़ा भाग रहता है, जिसको हम बेस बोलते हैं। यहाँ पर हम हाथ चलाते हैं। अब बेस में आप देख लीजिये आपका उल्टा हाथ चलता है कि सीधा हाथ। अब ढोलक का जो छोटा हिस्सा इसको हम चाटी बोलते हैं। यहाँ पर हम उंगलियाँ चलाते हैं। 

अच्छी तरह से समझने के लिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि ढोलक का जो बड़ा वाला भाग है उस पर हमें अपने हाथ की चारों उंगलियों को एक साथ मारना होता है।
और जो ढोलक का छोटा वाला भाग है उस पर हम अपने हाथ की चारों उंगलियों में से हाथ के नीचे की तीन उंगलियों को ढोलक के छोटे वाले भाग में ऊपर की तरफ मारना है उसके बाद हमारे हाथ की जो पहली उंगली बची है उसको उसी छोटे वाले भाग में ही नीचे की तरफ मारना है फिर दोबारा से हाथ की नीचे की तीन उंगलियों को ऊपर की तरफ और पहली वाली उंगली को नीचे की तरफ इसी क्रम से उंगलियों को चलाते हैं ठीक है।
अब हम यह समझ लेते हैं कि दोनों हाथों को किस तरह से चलाएं जिससे कि हम लय के साथ ढोलक को बजा सकें इसके लिए मैं आपको एक तरीका बताना चाहता हूं।

Step 1: अपने दोनों हाथों की चारों उंगलियों को एक साथ ढोलक के दोनों सिरों पर मारें। 

Step 2: अब ढोलक के छोटे वाले भाग में अपने हाथ की तीन उंगलियों को ऊपर की तरफ मारें। 

Step 3: अब पहली वाली उंगली को उसी छोटे वाले भाग में नीचे की तरफ मारें।  

Step 4: पुनः छोटे वाले भाग में हाथ की तीनों उंगलियां को ऊपर की तरफ मारें।

Step 5:  अब दोनों हाथों कि चारों उंगलियों से ढोलक के दोनों सिरों पर एक साथ मारें।

इसी क्रम को बार-बार दोहराते जाएं। जिससे आपको ढोलक की एक लय सुनाई देगी। इसी का अभ्यास करते रहे। आप दोनों को साधारण तरीके से बजाना सीख जाएंगे। 
ढोलक बजाना एक कला है जिसे हम अपने अभ्यास के द्वारा ही सीख सकते हैं फिर भी हमने प्रयास किया है कि आपको ढोलक बजाने के तरीकों को बता सकें अगर आप को समझने में दिक्कत है तो आप यह वीडियो देख सकते हैं।



आशा है कि आपको ढोलक के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी और ढोलक किस तरह से बजाते हैं? यह भी आप सीख गए होंगे।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)