जच्चा गीत इन हिंदी लिरिक्स। देहाती जच्चा गीत | बच्चे के जन्म के गीत

Admin
0

जच्चा गीत इन हिंदी लिरिक्स। देहाती जच्चा गीत। बच्चे के जन्म के गीत  

तेरे आंगन में बैठी हूं साजना :-

तेरे आंगन में बैठी हूं साजना,

तूने ही मेरी गोद में डाला है लालना।

1) सासुल को आना है,

चरुओं के वास्ते।

मम्मी को आना है,

रिश्तो के वास्ते।

दोनों को नेग तुमको दिलाना है साजना,

तूने ही मेरी.....

2) जिठनी को आना है,

सौंठ कुटाने के वास्ते।

भाभी को आना है,

रिश्तों के वास्ते।

दोनों को नेग तुमको दिलाना है साजना,

तूने ही मेरी.....

3) दुरनी को आना है,

पलंग बिछाने के वास्ते।

चाची को आना है,

रिश्तो के वास्ते।

दोनों को नेग तुमको दिलाना है साजना,

4) ननद को आना है,

सतिये धराने के वास्ते।

बहन को आना है,

रिश्तो के वास्ते।

दोनों को नेग तुमको दिलाना है साजना,

तूने ही मेरी....


गर्मी का मौसम आया, जच्चा ने बच्चा जाया :-

गर्मी का मौसम आया, जच्चा ने बच्चा जाया

माथे से टपके पसीना, ओ साथी रे 

कूलर बिना भी क्या जीना।

1) सासुल भी आयेंगी चरुए धरायेंगी, 

उनका भी नेग दिला दो, ओ साथी रे

कूलर बिना भी क्या जीना।

गर्मी का मौसम.....


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)